राधा बसंत व्यास मप्र शिक्षक संघ की संभागीय सह सचिव बनी

देवास। मप्र शिक्षक संघ उज्जैन संभाग का निर्वाचन पिपली-नाका स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में निर्विरोध संपन्न हुआ।
निर्वाचन अधिकारी मनोज गुप्ता (बड़वानी), पर्यवेक्षक रामरतनसिंह चौहान (राजगढ़), प्रांतीय कोषाध्यक्ष विनोद चुनी एवं मीडिया प्रभारी रामचन्द्र लोहार की उपस्थिति में निर्वाचन हुआ। निर्वाचन की प्रक्रिया का संचालन संभागीय संयोजक सुभाषचंद्र पाटीदार ने किया।
निर्वाचन कार्यकारणी में अध्यक्ष शंकरलाल आंजना मन्दसौर, सचिव दिग्विजयसिंह चौहान, उज्जैन कोषाध्यक्ष राधेश्याम शर्मा आगर, उपाध्यक्ष सुनील कुमार कुमार सोमाला खाचरोद, सहसचिव राधा बसंत व्यास देवास का ओम की ध्वनि के साथ निर्विरोध निर्वाचन किया गया।
इस अवसर पर संभाग के सातों जिले के पदाधिकारी, सहसंयोजक जगदीश सिंह कैलवा उपस्थित रहे। श्रीमती राधा-बसंत व्यास को संभागीय सह सचिव निर्वाचित होने पर मप्र शिक्षक संघ के वरिष्ठ मार्गदर्शक देवकृष्ण व्यास, पूर्व संभागीय कोषाध्यक्ष उदलसिंह परमार, पूर्व संगठन मंत्री शिवेष शर्मा, संगन मंत्री मोहनदास बैरागी, जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह सिसोदिया, सचिव कृष्णकांत मेहता, कोबार मेहता, कोषाध्यक्ष सोहनलाल पटेल, दीपक शुक्ला, प्रमिला सिसोदिया, किशोर गेहलोद, भूपेन्द्र माली, भगवान दास मेहता, चरणसिंह राठौड़ आदि ने बधाई दी।




