देवास

रैलिंग न होने से रिक्शा घुसा विद्युत पोल में

Share

dewas accident news

  • शिवसेना ने एनएचआई से की शीघ्र रैलिंग लगाने की मांग

देवास। बांगर नेशनल हाईवे पर स्थित सर्विस रोड पर रैलिंग न होने के कारण एक रिक्शा विद्युत डीपी में जा घुसा। इस दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया।

शिवसेना जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा ने मौके पर पहुंचकर बताया कि शनिवार रात में बारिश होने व ब्रिज के कुछ पोल की लाइट बंद होने के कारण अंधेरा हो गया था, जिसके कारण रोड की खाली पट्टी दिखाई नहीं दी और ऑटो रिक्शा रोड से नीचे उतरा तो वह सीधे लाइट के पोल में जा घुसा। उस समय लाइट भी चालू थी, लेकिन किस्मत अच्छी थी कि रिक्शा में करंट नहीं फैला और चालक सुरक्षित बच गया। श्री वर्मा ने तत्काल विद्युत सुपरवाइजर को इसकी जानकारी दी।

शिवसेना जिला उपाध्यक्ष शेरसिंह परमार ने डीएम और जिला प्रशासन से मांग की है कि तत्काल यहां पर रैलिंग एनएचआई के माध्यम से लगवाई जाएं, जिससे 10 से 15 फीट जो गहरी खाई है, उसमें आगे से किसी प्रकार का हादसा ना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button