• Wed. Jul 16th, 2025

    गुजरात चुनाव प्रचार कर लौटे जिलाध्यक्ष ठाकुर एवं पार्टी कार्यकर्ताओं का रेलवे स्टेशन पर गर्मजोशी के साथ किया स्वागत

    ByNews Desk

    Nov 29, 2022
    Share

    – शहर में वाहन रैली निकालकर महापुरुषों को किया माल्यार्पण
    देवास। गुजरात वलसाड़ लोकसभा की सातों विधानसभा के चुनाव प्रचार-प्रसार प्रभारी बनाए गए आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनीलसिंह ठाकुर एवं पार्टी पदाधिकारी जाकिर खान, भंवरसिंह जागीरदार, पुष्पेंद्र शर्मा, गोविंद चौधरी के चुनाव प्रचार कर देवास लौटने पर स्थानीय रेलवे स्टेशन पर देवास विधानसभा प्रभारी निकिता सूर्यवंशी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पमाला से स्वागत किया गया। ढोल-धमाके के साथ शहर में वाहन रैली निकालकर महापुरुषों को माल्यार्पण किया गया। शुभारंभ पूर्व गजरा गियर चौराहा पर शहिद भगत सिंह, उज्जैन चौराहा पर बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर, सयाजी द्वार पर स्वामी विवेकानंद को माल्यार्पण कर रैली एमजी रोड, नयापुरा, नाहर दरवाजा होते हुए भोपाल चौराहा पर पहुंची। यहां महान वीर योद्धा महाराणा प्रताप को पुष्पमाला अर्पित की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री ठाकुर ने संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का गुजरात में भारी समर्थन चुनाव प्रचार-प्रसार के दौरान देखने को मिला। कुल 182 सीट में से लगभग 100 सीटों पर हम जीत हासिल करेंगे। साथ ही आगामी दिनों में देवास की विधानसभा में सतत सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी को जिलेभर में मजबूती प्रदान करेंगे। वलसाड़ में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से भेंट कर देवास विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की व देवास आने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर पार्टी के रितेश खत्री, आरसी झाला, प्रहलादसिंह राठौड़ सोनकच्छ, सुनील चौहान, वकील पटेल, अफसर अली नेता, निकलेस नामदेव, अरशद खान, राहुल अग्रवाल, कैलाश मिश्रा, सूरज राठौर, कन्हैयालाल दांगी, यशवंत देवड़ा, हुसैन शेख, दीपक मालवीय, फतेह मोहम्मद शेख संतोष लोहाना, पं. कैलाश मिश्रा, पीएस राठौड़ सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *