राष्ट्रीय थागता प्रतियोगिता के लिए मध्य प्रदेश का दल रवाना

देवास। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा मणिपुर के इम्फाल में राष्ट्रीय थागता प्रतियोगिता का आयोजन 6 अप्रैल से 13 अप्रैल तक किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग के बालक-बालिकाओं का मध्य प्रदेश दल मणिपुर के लिए रवाना हो गया है।

मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित खिलाड़ियों में देवास जिले की दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की दो प्रतिभाशाली बालिकाएं पूर्णा उपाध्याय (क्षिप्रा) अंडर-41 वजन और हंसिका राठौर अंडर-53 वजन समूह में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
इस दल के साथ टीम के कोच राजीव चौहान (देवास) और जनरल मैनेजर महेंद्र बॉथम (सीहोर) भी मणिपुर जा रहे हैं।

खिलाड़ियों की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के प्राचार्य इंद्रनील बनर्जी, कोऑर्डिनेटर हेड सपना मैडम, क्षिप्रा सरपंच विश्वास उपाध्याय, क्षिप्रा संकुल प्रभारी राजीव सूर्यवंशी, खेल एवं युवक कल्याण विभाग देवास के ब्लॉक समन्वयक युनुस खान, ग्रामीण युवा केंद्र खेल प्रभारी राजेश बराना प्रजापति, कमल पटेल, जितेंद्र नगर, अशोक सिंह गोड, भावेश नीम आदि ने बधाई दी।
इससे पूर्व राजेश बराना का विधायक मनोज चौधरी और सरपंच विश्वास उपाध्याय ने खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए सम्मान किया।

इस अवसर पर बराना ने कहा, कि देवास जिले के खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों के लिए यह गौरव का क्षण है कि जिले की होनहार खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराने जा रही हैं।



