आपका शहरदेवासशिक्षा

अनुभूति कैंप: सीएम राइज स्कूल के विद्यार्थियों ने किया शंकरगढ़ पहाड़ी का भ्रमण

Share

देवास। शंकरगढ़ पहाड़ी पर ईको टूरिज्म बोर्ड के माध्यम से अनुभूति कैम्प का आयोजन किया गया। कैंप में कलेक्टर ऋषव गुप्ता एवं वन संरक्षक पीएन मिश्रा शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कलेक्टर एवं वन संरक्षक द्वारा न्याय वाटिका में पौधे का रोपण किया गया। साथ ही बच्चों से भी पौधा रोपण कराकर वृक्षारोपण हेतु प्रोत्साहित किया गया। कलेक्टर श्री गुप्ता एवं वन संरक्षक श्री मिश्रा ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया।

कैम्प में सीएम राइज एवं सरस्वती ज्ञानपीठ के विद्यार्थियों को टी-शर्ट, टोपी, पेन, किताब का वितरण किया गया।
शिक्षक एचएल जाट ने योग से लाभ पर प्रकाश डाला। वन परिक्षेत्र अधिकारी डीएस चौहान द्वारा भू जल संरक्षण वन्यप्राणी संरक्षण के बारे में बच्चों को अवगत कराया गया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में आदर्श मालवीय प्रथम स्थान, रोशनी शेख द्वितीय स्थान एवं कुलदीप मालवीय तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पारितोषिक का वितरण किया गया। विशेष पुरस्कार शिवम द्विवेदी को दिया गया। सीएम राइज के प्राचार्य देवेंद्र बंसल, अनुष्का जोशी, हजारीलाल जाट, दीक्षा दुबे आदि उपस्थित थे। छात्र-छात्राओं द्वारा फॉरेस्ट सिटी का भ्रमण किया गया। साथ ही वन्य प्राणी एवं पर्यावरण से संबंधित जानकारी फॉरेस्ट विभाग के अधिकारियों द्वारा दी गई। संचालन सरस्वती ज्ञान पीठ के प्राचार्य पीएन तिवारी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button