धर्म-अध्यात्म

तीर्थयात्रियों का क्षिप्रा नदी के नए पुल पर किया स्वागत

Share

 

क्षिप्रा। नैमिषारण्य में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के सात दिवसीय धार्मिक आयोजन में भाग लेने जा रहे आशापुरे परिवार एवं कोठारी परिवार के तीर्थयात्रियों का स्वागत किया गया।

क्षिप्रा नदी के नए पुल पर तीर्थयात्रियों का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया और उन्हें स्वल्पाहार भी कराया गया।

इस अवसर पर प्रवीण आशापुरे, राजेश बराना प्रजापति, जावेद पठान, हेमचंद्र मालवीय सहित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्षिप्रा के स्टाफ ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

ज्ञात हो, कि नैमिषारण्य में श्रीमद् भागवत कथा का विशेष महत्व है। यहां कथा सुनने से आध्यात्मिक शांति, मोक्ष एवं पुण्य की प्राप्ति होती है। श्रद्धालु गहरी आस्था के साथ इस धार्मिक यात्रा में शामिल हो रहे हैं।

 

Back to top button