नगर निगम

बकायादारों पर नगर निगम की सख्ती, सम्पत्तिकर न भरने पर एक मकान की कुर्की

Share

 

देवास। बकायादार सतर्क रहें, अब लापरवाही भारी पड़ सकती है। नगर निगम ने बकायादारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। आयुक्त रजनीश कसेरा के निर्देश पर नगर निगम की राजस्व टीम ने सम्पत्तिकर वसूली अभियान तेज कर दिया है। खासतौर पर उन लोगों पर कार्रवाई की जा रही है, जिन्होंने हाल ही में हुई नेशनल लोक अदालत में भी बकाया राशि जमा नहीं की।

वार्ड 43 में 88,170 रु. बकाया, मकान की कुर्की-
राजस्व टीम ने वार्ड 43 में एक बकायादार के मकान की कुर्की (अषेद) की कार्रवाई की, जिस पर 88,170 रु. का सम्पत्तिकर बकाया था। कार्रवाई के दौरान राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक, संजय सांगते, राम ठाकुर, राजेश जोशी, सहायक राजस्व निरीक्षक नंदकिशोर मेहरा, वार्ड दरोगा विकास सांगते सहित पूरी टीम मौजूद रही।

31 मार्च तक कर जमा करने की आखिरी मोहलत-
निगम प्रशासन ने करदाताओं को राहत देते हुए 31 मार्च तक अवकाश के दिनों में भी सम्पत्तिकर और जलकर जमा करने की सुविधा दी है। नगर निगम ने चेतावनी दी है कि समय पर कर जमा न करने पर कुर्की जैसी सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Back to top button