आरटीओ जया वसावा का नर्मदापुरम तबादला, निशा चौहान की वापसी

देवास। जिले के परिवहन विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) जया वसावा का तबादला नर्मदापुरम में प्रभारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) के रूप में किया गया है। उनके स्थान पर नर्मदापुरम से निशा चौहान की नियुक्ति की गई है। निशा चौहान पहले भी देवास में सेवाएं दे चुकी हैं और अपने सख्त अनुशासन व प्रभावी कार्यशैली के लिए जानी जाती हैं।
उल्लेखनीय है, कि निशा चौहान इससे पहले भी देवास में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं और उनके कार्यकाल को सख्त अनुशासन और तेज निर्णय लेने के लिए जाना जाता है। परिवहन नियमों के पालन को लेकर उनकी कार्यशैली हमेशा प्रभावी रही है। नर्मदापुरम में रहते हुए उन्होंने परिवहन व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए कई नए कदम उठाए, जिससे जनता को काफी राहत मिली। अब एक बार फिर देवास में उनकी वापसी हो रही है, जिससे उम्मीद की जा रही है, कि वे अपने अनुभव और कार्यकुशलता से यहां की परिवहन व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाएंगी।
इधर, देवास में अपने कार्यकाल के दौरान जया वसावा ने परिवहन प्रशासन में पारदर्शिता और कार्यकुशलता को प्राथमिकता दी। उन्होंने नियमों के सख्त पालन पर जोर दिया और अवैध परिवहन तथा ओवरलोडिंग पर प्रभावी कार्रवाई की। अब वे नर्मदापुरम में प्रभारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) की जिम्मेदारी संभालेंगी।
प्रदेश में कई अधिकारियों के हुए तबादले-
परिवहन विभाग के सचिव मनीष सिंह द्वारा जारी आदेश में न केवल देवास, बल्कि प्रदेश के अन्य जिलों में भी अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। आदेश के तहत सभी स्थानांतरित अधिकारियों को सात दिनों के भीतर अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।
देवास के परिवहन विभाग में हुए इस फेरबदल से नई ऊर्जा और कार्यशैली के बदलाव की उम्मीद की जा रही है। अब यह देखना दिलचस्प होगा, कि निशा चौहान अपने इस कार्यकाल में देवास को परिवहन व्यवस्था के क्षेत्र में किस नई ऊंचाइयों तक ले जाती हैं।




