देवास। राजस्थान के बीकानेर में आयोजित राष्ट्रीय कब-बुलबुल उत्सव में देवास जिले के स्काउट-गाइड दल ने शानदार प्रदर्शन किया। इस आयोजन में मध्यप्रदेश, गुजरात, हरियाणा और राजस्थान के छह जिलों के प्रतिभागी शामिल हुए। भारत स्काउट एवं गाइड, मध्य प्रदेश जिला संघ, देवास की टीम ने कमलसिंह राजपूत के नेतृत्व में उत्सव में भाग लिया, जिसमें प्रेमसिंह राजपूत, वंदना वर्मा एवं देवास जिले के 18 बच्चों ने मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।
कार्यक्रम में कब ग्रीटिंग, पेंटिंग, पेपर कटिंग, मॉडल मेकिंग, फोक डांस, फोक संगीत, रोल प्ले जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। देवास के प्रतिभागियों ने फोक डांस में प्रथम स्थान तथा बुलबुल ग्रीटिंग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया।
सम्मान और सराहना-
इस उपलब्धि पर देवास जिला स्काउट गाइड संघ के पूर्व जिला सचिव हेमेंद्र निगम काकू ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। देवास जिले के प्रतिभागियों की इस उपलब्धि ने जिले को गर्वित किया और भविष्य के लिए अन्य बच्चों को भी प्रेरित किया।
इस सफलता पर भारत स्काउट एवं गाइड, मध्य प्रदेश राज्य मुख्यालय, भोपाल के राज्य मुख्य आयुक्त पारस जैन, राज्य आयुक्त रोवर राजीव जैन, राज्य सचिव राजेश जी, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट बी.एल. शर्मा, संयुक्त सचिव एवं राज्य प्रशिक्षण आयुक्त गाइड जानकी सिंह, राज्य संगठन आयुक्त स्काउट एवं सह राज्य संगठन आयुक्त उज्जैन सुरेश पाठक, जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला कमिश्नर स्काउट हरिसिंह भारतीय, जिला मुख्य आयुक्त विष्णु वर्मा, जिला संघ अध्यक्ष मनोज जोशी, जिला संगठन आयुक्त मनोज पटेल, जिला सचिव जितेंद्र मण्डलोई, जिला स्काउटर प्रतिनिधि मनोज उपाध्याय, जिला सह सचिव अश्विन घोरपडे सहित जिले के समस्त स्काउट-गाइड पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया।