शिक्षा

कड़ी मेहनत से निखरती है प्रतिभा- गौतम

Share

देवास। कड़ी मेहनत से प्रतिभा निखरती है। योग्य व्यक्ति समाज में अपना ऊंचा स्थान बनाता है। यह विचार बीसीजी कॉलेज के डायरेक्टर प्रयास गौतम ने मुख्य अतिथि के रूप में शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में व्यक्त किए। प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर विद्यालय के बच्चों को पतंग, तिल गुड़ एवं फल वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नूतन संकुल प्राचार्य विष्णु वर्मा ने की। विशेष अतिथि डायरेक्टर समाधान गौतम, शाहनवाज खान, एचआर मंडलोई एवं संजय सरल थे। श्री वर्मा ने कहा कि मकर संक्रांति पर्व भारतीय संस्कृति का विशेष पर्व है और यह हमें सकारात्मक विचार देता है। सभी अतिथियों ने विद्यालय में संचालित शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी ली और उसे अनुकरणीय बताया। इस अवसर पर प्रियंका गौड़, सूर्यबाला बघेल, राजेश चौहान एवं शिक्षक-पालक समिति के सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बाल कैबिनेट के सदस्यों ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button