शिक्षा

एफएलएन मेले में बच्चों ने कई तरह की गतिविधियां दिखाई, अतिथियों ने सराहा

Share

dewas news

  • जनशिक्षा केंद्र शासकीय श्री नारायण विद्या मंदिर क्रमांक 1 में FLN मेले का हुआ आयोजन
  • जिला शिक्षा अधिकारी हरिसिंह भारतीय ने किया बच्चों का उत्साहवर्धन, निरंतर अभ्यास की दी प्रेरणा

देवास। राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशन में प्रदेशभर के समस्त शासकीय विद्यालयों में कक्षा 1 और 2 में अध्ययनरत बच्चों के शैक्षिक, शारीरिक और बौद्धिक विकास के लिए FLN (फाउंडेशनल लिटरेसी और न्यूमेरेसी) मेले का आयोजन किया गया। देवास जिले में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी हरिसिंह भारतीय ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय सिया, प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुरा और जनशिक्षा केंद्र शासकीय श्री नारायण विद्या मंदिर क्रमांक 1 का दौरा किया।

उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी गतिविधियों में भाग लिया और उनके विकास को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की। श्री भारतीय ने बच्चों को निरंतर अभ्यास करने की प्रेरणा दी और अभ्यास के जीवन में महत्व को समझाया। बच्चों ने जोड़-घटाव करके दिखाए। पहाड़े सुनाए।

Fln mela

कार्यक्रम की मुख्य झलकियां-

1. बच्चों का प्रदर्शन: बच्चों ने जोड़-घटाव, पहाड़े और अन्य शैक्षिक गतिविधियां प्रस्तुत कीं।

2. सृजनात्मक गतिविधियां: प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुरा में बच्चों के साथ मिट्टी के गोले बनाने और बालगीत गाने जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया।

3. स्टॉल प्रदर्शन: बच्चों ने विद्यालय परिसर में स्टॉल लगाए, जहां उन्होंने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया और आगंतुकों को सामग्री बेचकर उत्साहवर्धन प्राप्त किया।

4. ग्रामीण सहभागिता: ग्रामीणजन और पालकों ने भी मेले में सक्रिय भागीदारी दिखाई।

plantation

शासकीय माध्यमिक विद्यालय सिंधी स्कूल क्रमांक 4 में संकुल प्राचार्य पम्मी नाथ ने भी बच्चों की गतिविधियों की सराहना की। कार्यक्रम में जनशिक्षक सहज सरकार, शिक्षक प्रकाश वर्मा, आबिदा लोधी, परवीन शेख, दुर्गा जोशी, रीना विजयवर्गीय, समंदरसिंह चौहान, जितेंद्रसिंह ठाकुर, विशाल शर्मा, संतोष बरुआ, सुरेशचंद सुनानिया, वंदना तिवारी सहित कई शिक्षक, पूर्व छात्र और बच्चे उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button