देवासस्पोर्टस

नगर निगम ने करवाई क्रॉस कंट्री दौड़

Share

-बालक वर्ग में प्रथम स्थान राजू यादव व महिला वर्ग में प्रथम स्थान तनु गवाटिया ने प्राप्त किया
देवास। नगर निगम द्वारा दशहरा कृषि कला एवं औद्योगिक प्रदर्शनी के अंतर्गत क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। क्रीड़ा समिति के अध्यक्ष रामचरण पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 किलोमीटर दौड़ का अयोजन बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग में किया गया। इसमें 150 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। पार्षद अनुपम टोप्पो ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को प्रारंभ किया। इस अवसर पर खेल एसोसिएशन के अनिल श्रीवास्तव, भारत वर्मा, दिनेश चौहान, निर्मल पटेल, सनी आदि उपस्थित थे।
क्रॉस कंट्री दौड़ में प्रथम तीन स्थान पर आने वाले विजेताओं को 5100, 3100 व 2100 रुपए नगद पुरस्कार दिया गया।
बालक वर्ग में प्रथम स्थान राजू यादव, द्वितीय स्थान निर्मल पटेल एवं तृतीय स्थान शिवनलाल ने प्राप्त किया। महिला वर्ग में प्रथम स्थान तनु गवाटिया, द्वितीय स्थान लीला भंवरिया व तृतीय स्थान परी पर्वत ने प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका अजयसिंह राठौड़, जितेंद्र गोस्वामी एवं आशीष मसीह ने निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button