

देवास। बहुजन समाज पार्टी की महापौर प्रत्याशी निकिता पिता दीपक सूर्यवंशी ने पार्टी के जिलाध्यक्ष दरियावसिंह मालवीय, महिला नेत्री कला कलथिया, भेरूलाल कलथिया एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय में अपना फार्म जमा किया। रैली का जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। रैली के समापन पर निकिता ने अपना नामांकन दाखिल किया। वरिष्ठ महिला नेत्री कला कलथिया ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी द्वारा युवा और शिक्षित ेको महापौर प्रत्याशी बनाकर सेवा का अवसर दिया है। इस अवसर पर हेमराज, परमार राजेश परमार, मदनलाल सोलंकी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह जानकारी भेरूलाल कलथिया ने दी।




