प्रशासनिक

नवीन तहसील भवन का हुआ उद्घाटन

Share

सोमवार से नए भवन में लगेगा तहसील कार्यालय

देवास। नवीन संयुक्त तहसील कार्यालय का उद्घाटन उज्जैन रोड स्थित नगर निगम डीपो के पास शुक्रवार को विधायक गायत्री राजे पवार ने किया। सोमवार से तहसील कार्यालय इसी नए भवन में संचालित होगा। उज्जैन रोड पर होने से यहां तक आनेजाने के लिए नागरिकों को परेशानी नहीं हाेगी।

कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया पुराने कलेक्टर भवन के स्थान पर नवीन कलेक्टर भवन तैयार हो रहा है। इसमें पुराना तहसील कार्यालय भी पुराने कलेक्टर भवन के साथ तोड़ा गया। नवीन तहसील कार्यालय उज्जैन रोड पर नगर निगम डीपो के पास तैयार हुआ है, जिसका आज उद्घाटन हुआ है। यह सर्व सुविधायुक्त भवन है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष लीला आटारिया, प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, विधायक प्रतिनिधि महाराज विक्रमसिंह पवार, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, एसपी संपत उपाध्याय, अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे, निगम आयुक्त रजनीश कसेरा, एसडीएम बिहारी सिंह, तहसीलदार सपना शर्मा, निगम एमआईसी सदस्य संजय दायमा वरिष्ठ भाजपा नेता ओम जोशी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button