सिंहस्थ 2028: निर्माण कार्यों की प्रगति पर मेला अधिकारी व कलेक्टर की पैनी नजर

– निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता पूर्ण निर्माण के निर्देश, कार्यों की समीक्षा
उज्जैन। मेला अधिकारी आशीष सिंह और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने शनिवार को सिंहस्थ मेला कार्यालय के सभाकक्ष में आगामी सिंहस्थ महापर्व 2028 के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा करवाए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक की।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांस कूमट, नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत महाकाल मंदिर से 24 खंबा मार्ग, विक्रम कीर्ति मंदिर, नरसिंह घाट से राम घाट तिराहा मार्ग, वीर भारत संग्रहालय, नगर पालिका निगम के अंतर्गत जंतर-मंतर मार्ग, मकोड़िया आम से कानीपुरा मार्ग, रीगल टाकीज रेनोवेशन, देवास रोड से हामुखेड़ी मार्ग, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अंतर्गत यूनिटी माल, भक्त निवास, भेरूगढ़ चौराहे से पीपली नाका मार्ग निर्माण, जूना सोमवारिया से पीपली नाका मार्ग निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर ध्यान देते हुए उन्हें समय सीमा में करने के निर्देश दिए गए।




