धर्म-अध्यात्म

प्राचीन दुर्गा माता मंदिर में हुआ भंडारा, भक्तों ने श्रद्धाभाव से ग्रहण किया प्रसाद

Share

 

देवास (दिनेश सांखला)। शरद पूर्णिमा के अवसर पर शहर में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कालानी बाग स्थित प्राचीन मां राजराजेश्वरी दुर्गा माता मंदिर में मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने पहुंचकर श्रद्धाभाव से प्रसाद ग्रहण किया। पूरे परिसर में मां के जयकारों की गूंज और भक्तों की भीड़ ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

मंदिर समिति द्वारा आयोजन की तैयारियां पूर्व से ही की गई थीं। समिति के कार्यकर्ता दिनभर सेवा और व्यवस्था में सक्रिय रूप से जुटे रहे। भक्तों को प्रेमपूर्वक प्रसाद परोसा गया और पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन एवं भक्ति का सुंदर समन्वय दिखाई दिया।

शरद पूर्णिमा की रात को मंदिर को आकर्षक लाइटिंग और साज-सज्जा से सजाया गया। रंग-बिरंगी रोशनी में सजा प्राचीन मंदिर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। श्रद्धालु देर रात तक मां राजराजेश्वरी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते रहे।

Back to top button