क्राइम

ऑपरेशन हवालात के तहत देवास पुलिस की प्रभावी कार्रवाई

Share

Dewas crime news

देवास। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के द्वारा 1 नवम्‍बर से सम्‍पूर्ण जिले में ऑपरेशन हवालात की शुरुआत की गई है। इसके अंतर्गत लंबे समय से फरार इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की त्‍वरित गिरफ्तारी को भी सुनिश्चित किया जा रहा है।

इसी अनुक्रम में थाना टोंकखुर्द पुलिस द्वारा 77 दिनों से फरार गिरफ्तारी वारंटी आरोपियों गोविंद पिता बोंदा उम्र 60 साल, हरेन्द्र पिता गोविंद उम्र 29 साल निवासी अमोना देवास को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

थाना प्रभारी टोंकखुर्द के द्वारा संबंधी प्रकरण में धारा 323, 294, 506, 34, 325 भादवि के उक्‍त प्रकरणों के आरोपीगण लगातार पुलिस गिरफ्त से दूर चल रहे थे। अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीरसिंह भदौरिया के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोनकच्छ दीपा माण्डवे के निर्देशन में थाना प्रभारी टोंकखुर्द आलोक सोनी के नेतृत्व में ऑपरेशन हवालात के तहत विशेष टीम गठित की थी, जो कि मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्‍यों के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रत्‍यनशील थी।

21 नवंबर को पुलिस को पुख्‍ता सूचना मिली कि गिरफ्तारी वांरटी को ‍देवास में देखा गया, जिस पर से तत्‍काल पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की धरपकड़ हेतु टीम को रवाना किया। उक्‍त टीम ने सफलतापूर्वक आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि देवास पुलिस द्वारा “ऑपरेशन हवालात” के तहत 1 नवम्‍बर से आज तक 27 फरार/स्थाई/गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिन पर 14000 रुपए का इनाम उद्घोषित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button