इरफान मदनी बने गुना जिला युवा कांग्रेस प्रभारी

भौंरासा (मनोज शुक्ला)। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस संगठन द्वारा प्रदेश महासचिव इरफान मदनी को गुना जिला युवा कांग्रेस प्रभारी नियुक्त किया गया है। संगठन ने यह जिम्मेदारी उन्हें उनके सक्रिय संगठनात्मक अनुभव, युवाओं के बीच मजबूत पकड़ एवं निरंतर जनसेवा को देखते हुए सौंपी है।
नियुक्ति पर इरफान मदनी ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिब, राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा, गुना जिला कांग्रेस अध्यक्ष, विधायक जयवर्धन सिंह, मप्र युवा कांग्रेस प्रभारी शिवी सिंह चौहान व अध्यक्ष यश घनघोरिया एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वे गुना जिले में युवाओं को संगठन से जोड़ने, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने एवं संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उनकी नियुक्ति पर नागजीराम यादव, पार्षद भादरसिंह भाटिया, मनोज शुक्ला, अभय नागर, अफजल मंसूरी, अनवर पठान, सज्जाद अली, सलमान पठान, फजल उस्ताद, ताहिर गोल्डन आदि युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।




