नगर निगम

स्वतंत्रता दिवस बंद रहेगी चिकन, मांस मटन एवं मछली विक्रय की दुकानें

Share

Dewas news
देवास। शासन के निर्देशानुसार 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निगम सीमा में स्थित समस्त पशु वध गृह एवं चिकन, मांस मटन व मछली के विक्रय की दुकाने पूर्णत: बन्द रहेंगी।

आयुक्त रजनीश कसेरा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया, कि शासन निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को समस्त पशु वध गृह एवं चिकन, मांस मटन एवं मछली के विक्रय की दुकानें पूर्णत: बन्द रखे जाने हेतु समस्त चिकन, मटन व्यापारी व स्लाटर हाउस ए और बी दोनों को सूचित किया गया है।

आदेश का पालन नहीं करने पर संबंधितों के खिलाफ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 254 उपधारा (1) मे उल्लेखित नियमों के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button