धर्म-अध्यात्म

मां शिप्रा की आरती 3 नवंबर को होगी रिलीज, शिप्रा तट पर हुई शूटिंग

Share

Shipra aarati

शिप्रा। मां क्षिप्रा के पावन तट सुकलिया क्षिप्रा में बाबा श्री हनुमंत लाल महाराज के सेवक पं. मनोज नागर के द्वारा रचित और स्वरबद्ध की गई
मां क्षिप्रा की आरती की शूटिंग हुई। समस्त भक्तजनों ने मां क्षिप्रा की महाआरती में भाग लिया। उज्जैन में भी आरती की शूटिंग की जाएंगी।

मां क्षिप्रा नदी बचाओ समिति के अध्यक्ष राजेश बराना ने बताया कि अभी तक किसी भी साइट या प्लेटफार्म पर मां क्षिप्रा की आरती नहीं है। मां क्षिप्रा की आरती लिखकर और गाकर एक ऐतिहासिक कार्य हमारे पं. मनोज नागर ने किया है। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। 3 नवंबर को पं. नागर के जन्मदिन पर ही सुबह 8 बजे यूट्यूब चैनल, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर यह आरती एक साथ रिलीज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button