प्रशासनिक

अवैध रूप से रखा था 5450 क्विंटल बीज/अनाज, गोदाम सील किया

Share

dewas news

देवास। कृषि विभाग के जिलास्तरीय उड़नदस्ते ने मेसर्स देवश्री एग्रो चिड़ावद भंडारण रुचि वेअर हाउस सिया देवास प्रोप्रायटर देवेंद्र पलातिया का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान चिड़ावद के निजी विक्रेता के यहां से लगभग 5 हजार 450 क्विंटल बीज एवं अनाज अवैध रूप से रखा पाया गया। अनाज अवैध रूप से रखे पाए जाने पर बीज अधिनियम 1966 एवं बीज नियंत्रण आदेश 1983 का स्पष्ट उल्लंघन होने से गोदाम को सील किया गया। कार्रवाई के दौरान अपर कलेक्‍टर प्रवीण फुलपगारे, उप संचालक कृषि गोपेश पाठक, सहायक संचालक कृषि लोकेश गंगराड़े उपस्थित थे।

dewas news

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button