स्पोर्टस

सेवानिवृत्त आर्मी ऑफिसर एवं वॉलीबॉल खिलाड़ी ललित भंडारी का किया स्वागत

Share

 

– युवाओं को अनुशासन, समर्पण और देशसेवा का दिया संदेश

देवास। श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्टेडियम स्थित इंडोर वॉलीबॉल फीडर सेंटर पर शनिवार को वॉलीबॉल जगत की प्रतिष्ठित शख्सियत, सेवानिवृत्त आर्मी ऑफिसर एवं वरिष्ठ वॉलीबॉल खिलाड़ी ललित भंडारी का स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में श्री भंडारी का स्वागत पुष्पमालाओं, शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। इस अवसर पर वॉलीबॉल जगत के सैकड़ों खिलाड़ी, प्रशिक्षक और खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

युवाओं को किया प्रेरित-
अपने उद्बोधन में श्री ललित भंडारी ने कहा मैंने भारतीय सेना में रहते हुए देश की सेवा की। खेल ने मुझे अनुशासन, दृढ़ता और टीम भावना सिखाई। युवा खिलाड़ियों को सिर्फ खेल नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों को भी अपनाना चाहिए। मेहनत, ईमानदारी और समर्पण के साथ यदि आप अपने लक्ष्य की ओर बढ़ें, तो सफलता निश्चित है।

उन्होंने आगे कहा कि देवास जैसे शहरों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत है सिर्फ सही मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास की।

पूर्व सैन्य अधिकारी, प्रेरणास्रोत भी हैं-
ललित भंडारी न केवल भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, बल्कि वॉलीबॉल के क्षेत्र में भी उन्होंने देश और समाज को गौरवान्वित किया है। वे वर्षों से युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बने हुए हैं।

सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से वरिष्ठ खिलाड़ी धर्मेन्द्र ठाकुर, प्रवीण भावस्कर (रिंकू), कादिर खान, सलमान बेग, गोलू वर्मा, समीर खान, नवीन सोलंकी, राहुल जाट, कामिल खान, यश संघिया, राजू, जीतेंद्र, मनीष देवड़ा, संदीप जाधव, तन्मय मेहता, हेमेंद्र (चीकू), आकाश खोडे, शाहरुख बैग, प्रशांत गहलोत, प्रांजल अग्रवाल, अक्षत, गौरव, समीर, अमीर सानिध्य, युवराज, कोच प्रमोद चौहान, शैलेन्द्र चौहान, अर्जुन सोलंकी आदि उपस्थित थे।

सभी ने श्री भंडारी का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके योगदान की सराहना की।

युवाओं को मिली प्रेरणा-
कार्यक्रम में जीतेन्द्र पवार एवं मयंक संघिया ने कहा कि यह सिर्फ सम्मान समारोह नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को अनुशासन, समर्पण और देशसेवा के भाव से जोड़ने का अवसर है। भंडारी जी जैसे व्यक्तित्व युवाओं के लिए आदर्श हैं। कार्यक्रम का संचालन विशाल पडियार ने किया।

Back to top button