स्पोर्टस

जिला स्तरीय शालेय वूशु प्रतियोगिता में किया श्रेष्ठ प्रदर्शन

Share

शिप्रा। जिला स्तरीय शालेय वूशु प्रतियोगिता
दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल क्षिप्रा में आयोजित की गई।

इस प्रतियोगिता में हाटपिपल्या, देवास व टोंकखुर्द के बालक-बालिकाओं ने अपने खेल का प्रदर्शन किया।

उक्त प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी संभागीय वूशु प्रतियोगिता जो, कि अगले माह नीमच में आयोजित होगी, उसमें देवास जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे ।

प्रतियोगिता के परिणाम 17 साल से कम आयु वर्ग में 40 किलो में कासिम खान, 45 किलो में श्रेयस पटेल, 50 किलो में आदित्य ठाकुर, 75 किलो में नैतिक तिवारी, 80 किलो में कृष्ण चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्राचार्य इंद्रनील बनर्जी, संकुल क्षिप्रा खेल प्रभारी साबिर शैख, ग्रामीण युवा केंद्र खेल प्रभारी राजेश बराना, वूशु प्रतियोगिता के एम्पायर राहुल मालवीया और स्कूल के खेल अधिकारी राजीव चौहान ने हर्ष व्यक्त किया। आगामी प्रतियोगिता के लिए बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button