धर्म-अध्यात्म

क्षिप्रेश्वर महादेव की प्रथम सवारी निकली

Share

शिप्रा। मोक्षदायिनी मां क्षिप्रा नदी तट पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन सोमवार महापर्व पर भगवान श्री क्षिप्रेश्वर महादेव की प्रथम सवारी निकली। क्षिप्रा नदी तट से पूजा-अर्चना कर सवारी प्रारंभ की गई।
यह क्षिप्रा गांव के मुख्य मार्ग से होते हुए निकली। सवारी का जगह-जगह स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हुए। भक्तों ने भगवान श्री क्षिप्रेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना की। आरती पं. फूलदास बैरागी ने की। सभी को प्रसाद वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button