धर्म-अध्यात्म

नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में महादेव का किया मनमोहक श्रृृंगार

Share

देवास। पुलिस लाइन स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को शिवभक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने अभिषेक पूजन किया। महादेव का मनमोहक श्रृंगार किया गया। नीलकंठेश्वर महादेव महिला मंडल ने सुबह 10 से शाम 6 बजे तक भजन-कीर्तन किए। मंदिर के पुजारी हेमेंद्र भारद्वाज ने शाम को बाबा का श्रृंगार किया। इसके पश्चात महाआरती के साथ प्रसाद का वितरण हुआ। श्री रणवीर हनुमान रामायण मंडल के अध्यक्ष अशोक जाट ने बताया सावन माह में मंदिर में प्रतिदिन भजन-कीर्तन के साथ अभिषेक-पूजन आदि के आयोजन हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button