• Fri. Jul 25th, 2025

    देवी शक्ति स्वरूपा कन्याओं का सतपुड़ा एकेडमी में हुआ पूजन

    ByNews Desk

    Oct 11, 2024
    satpura academy dewasnavratri kanya pujan
    Share

    satpura academy dewas

    • महाआरती कर गरबों की दी प्रस्तुति, देवी के रूप में सजधजकर पहुंची कन्याएं

    देवास (दिनेश सांखला)। मक्सी रोड पर तुलजा विहार कॉलोनी में स्थित सतपुड़ा एकेडमी में शारदीय नवरात्रि पर्व पर कन्या पूजन एवं गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आकर्षक साज-सज्जा की गई एवं तोरण द्वार सजाया गया।

    dewas news

    सर्वप्रथम मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विभाग संघचालक अजय गुप्ता, मध्यभारत प्रांत पर्यावरण प्रमुख कैलाश चंद्रावत, महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारी रेलम बघेल, वैभव विहार शिक्षा समिति अध्यक्ष एवं मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, देवास विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव, जिला चिकित्सालय की जिला कार्यक्रम प्रबंधक कामाक्षी दुबे, डीईआईसी मैनेजर ज्योति अहीरे ने मातारानी के चित्र एवं अखंड ज्योत का विधि-विधान पूर्वक पूजन-अर्चन किया।

    dewas news

    पं. मयंक द्विवेदी के आचार्यत्व में अतिथियों ने वैदिक मंत्रोच्चार से देवी शक्ति स्वरूपा छोटी-छोटी कन्याओं के चरण धोकर मंगल तिलक कर पुष्पमाला व चुनरी ओढ़ाकर, श्रीफल एवं दक्षिणा भेंट कर आशीर्वाद लिया। अतिथियों ने मातारानी एवं देवी शक्ति स्वरूपा कन्याओं की महाआरती की। इस अवसर पर विद्यालय के बालक-बालिकाओं ने पंखिड़ा रे… पंखिड़ा रे…, छन-छन बाजे पांव पैजनिया…, जोगिरा थारा… आदि देवी गीतों पर गरबों की मनमोहक प्रस्तुति देकर मातारानी की आराधना की। कन्याएं मातारानी की वेशभूषा में सजधजकर पहुंचीं थीं, जो आकर्षण का केंद्र रही।

    dewas news

    अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देवास-शाजापुर विभाग संघचालक अजय गुप्ता ने विद्यार्थियों को नवरात्रि पर्व का महत्व बताते हुए बच्चों से मां की आराधना कर अपने जीवन को लक्ष्य की ओर ले जाने की बात कही। महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती बघेल ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें आज कन्याओं का नवरात्रि में पूजन करने का अवसर मिल रहा है। संस्था द्वारा जो भव्य आयोजन किया गया है, वह प्रशंसनीय है। इसके साथ ही उन्होंने सभी को कन्याओं की रक्षा का संकल्प भी दिलाया। वहीं संस्था द्वारा सभी को फल एवं खिचड़ी का महाप्रसाद वितरित किया गया।

    dewas news

    अतिथियों का स्वागत संस्था संचालक भानूप्रतापसिंह सेंधव, प्राचार्य वीएस जॉब, उप प्राचार्य रश्मि रघुवंशी, रचना सेंधव ने मंगल तिलक, पुष्पमाला, चुनरी व श्रीफल भेंट कर किया। सभी अतिथियों ने विद्यार्थी, स्कूल स्टाफ एवं अभिभावकों को नवरात्रि पर्व एवं दशहरे की शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम का संचालन भजन गायिका साक्षी शर्मा ने किया। इस अवसर पर विद्यार्थी, अभिभावक एवं स्कूल स्टाफ उपस्थित था।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *