आपका शहर
नवमी पर निकला बाल पथ संचलन


टोंकखुर्द (विजेंद्रसिंह ठाकुर)। नगर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी बाल गोपाल पथ संचलन पूर्ण गणवेश में नवमी पर निकाला गया।
संचलन में नगर के विद्यार्थियों ने भाग लिया। स्वयंसेवकों का पथ संचलन सरस्वती शिशु मंदिर से प्रारंभ हुआ, जो नगर के परदेशीपुरा होते हुए खेड़ापति मंदिर, रावला चौक, फ्रिगंज चौराहा, तहसील चौराहा होते हुए सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचा, जहां समापन हुआ। पथ संचलन का नगर में जगह-जगह स्वागत हुआ।




