इंदौर
खेल एवं कल्याण गतिविधियों को लेकर समन्वय बैठक

इंदौर। सकारात्मकता एवं रचनात्मक से कार्मिकों की कार्यक्षमता बढ़ती है। इसी के लिए बिजली कंपनी में भी खेल एवं कल्याण गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।
पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी क्षेत्र में आगामी माह में खेल एवं कल्याण गतिविधियों के आयोजन एवं योजना, जबलपुर से प्राप्त खेल केलेंडर के पालन इत्यादि को लेकर समन्वय बैठक आयोजित की गई।
इसमें मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान, संयुक्त सचिव संजय मालवीय, तरूण उपाध्याय समेत अन्य अधिकारी, खेल समिति सदस्य मौजूद रहे। आयोजन को और बेहतर करने एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में कंपनी के कार्मिको के श्रेष्ठ प्रदर्शन इत्यादि विषयों पर सुझाव भी संकलित किए गए।




