देवास

कुंदन पाटीदार बने एडीईओ

Share

बेहरी। समाजसेवी सूरजमल पाटीदार के छोटे भाई आनंदीलाल पाटीदार के पुत्र कुंदन पाटीदार का चयन पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग में सहायक विकास विस्तार अधिकारी (एडीईओ) के रूप में हुआ है। उनकी पोस्टिंग खंडवा जिले की तहसील खालवा में हुई। उनके चयन पर ग्रामीणों में हर्ष है। ग्रामीणों ने पाटीदार के घर जाकर बधाई दी व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। सरपंच हुकमसिंह बछानिया, रिटायर फौजी जय गोस्वामी, पूर्व सरपंच रामचंद्र दांगी, सूरजसिंह पाटीदार, केदार पाटीदार, हरिनारायण पाटीदार, जुगल पाटीदार, शिवनारायण पाटीदार, उप सरपंच लखन दांगी आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button