आपका शहरदेवासराजनीति

भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली, जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

पूर्व मंत्री वर्मा ने कहा फिर से बनेगी कांग्रेस की सरकार

चौबाराधीरा (निर्भयसिंह कराडा)। कांग्रेस पार्टी द्वारा चौबाराधीरा से इकलेरा माताजी तक भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली गई। स्थानीय चौबाराधीरा बस स्टैंड से युवक कांग्रेस के तत्वाधान में कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली गई। बस स्टैंड पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद ग्राम जीवाजीगढ़ पहुंची, जहां किसान कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष रायसिंह यादव के नेतृत्व में स्वागत किया गया। ग्राम इकलेरा माताजी बस स्टैंड पर पदयात्रा पहुंची। जहां कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।

यात्रा के समापन पर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सोनकच्छ विधायक सज्जनसिंह वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं पूर्व अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के दिशा-निर्देश अनुसार देश में कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो पदयात्रा चल रही है, जो देश के विभिन्न प्रांतों में निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में किसानों का हाल बेहाल हो रहा है। गाेमाता सड़कों पर घूम रही है। अब 2023 के विधानसभा चुनाव में पुनः कांग्रेस की सरकार बनेगी। वर्ष 2018,19, 20 तक का किसानों को रबी,खरीफ फसलों का प्रधानमंत्री फसल बीमा क्लेम की राहत राशि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा पीपलरावां के अंतर्गत आने वाली सेवा सहकारी संस्था पीपलरावां, बालोन, इकलेरा माताजी, खेरिया जागीर, घिचलाय के कई किसानों को नहीं मिली। पूर्व मंत्री वर्मा ने कहा कि आज मुझे मेरी विधानसभा के ग्राम आगरी निवासी एक मजबूत किसान निर्भयसिंह कराड़ा ने किसानों की पीड़ा से अवगत कराया। कराड़ाजी के पास संपूर्ण दस्तावेज है, उसे मंगवाकर मैं देवास कलेक्टर को पत्र लिखूंगा। किसानाें के साथ अन्याय नहीं होने दूंगा।

युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष योगेश यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष लीलाबाई अटारिया, जिला पंचायत सदस्य महेंद्रसिंह तालोद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिलीपसिंह चांदना, कांग्रेस जिला महामंत्री हातिम अली बोहरा, टोंकखुर्द जनपद अध्यक्ष पोपसिंह सेंधव, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेशसिंह चांदना, ब्लॉक कांग्रेस मंडलम अध्यक्ष लोकेंद्रसिंह गोहिल, महामंत्री तोलाराम यादव, यूथ कांग्रेस विधानसभा महासचिव धर्मेंद्र सेंधव, ब्लॉक युवक कांग्रेस अध्यक्ष विजयपालसिंह गोहिल, कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष अजीज मंसूरी, अल्पसंख्यक मोर्चा ब्लॉक उपाध्यक्ष मुबारक मंसूरी, पूर्व सरपंच राजेश धाकड़, कमलसिंह यादव, शेरसिंह चौधरी, मुकेश कारपेंटर, लोकेंद्रसिंह गुर्जर, तकेसिंह कुशवाह, राहुल पोलाया, कैलाश मालवीय आदि पदयात्रा में शामिल थे। संचालन चौबाराधीरा ब्लॉक कांग्रेस के गोपालकृष्ण व्यास ने किया। आभार पूर्व सरपंच तेजसिंह सेंधव ने माना।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button