राज्य

संभागायुक्त एवं आईजी ने मक्सी आकर घटना स्थल का लिया जायजा

Share

Maksi news

शाजापुर। मक्सी में 25 सितम्बर की रात्रि में हुए विवाद को देखते हुए रात्रि में ही मक्सी आकर उज्जैन संभागायुक्त संजय गुप्ता एवं पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) संतोष कुमार सिंह ने घटना स्थल का जायजा लिया।

इस दौरान उज्जैन संभाग डीआईजी नवनीत भसीम, कलेक्टर ऋजु बाफना, पुलिस अधीक्षक यशपालसिंह राजपूत सहित प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी पुलिस बल के साथ उपस्थित थे।

संभागायुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने सर्वप्रथम कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से घटना की संपूर्ण जानकारी ली। उन्होंने कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

इसके उपरांत उन्होंने घटना स्थल का भी निरीक्षण किया। पुलिस महानिरीक्षक ने कहा, कि घटना की जांच की जा रही है एवं दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button