क्राइम

ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 जुआरी गिरफ्तार

Share

देवास। हरिओम नगर प्रोवीजन कॉलोनी क्षेत्र में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो स्थानों पर दबिश दी। मौके से ताश की गड्डियों पर रुपये का दांव लगाकर जुआ खेलते पाए गए पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से नगद राशि व ताश की गड्डियां जब्त कर जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

रविवार को डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि हरिओम नगर प्रोवीजन कॉलोनी के भीतर कुछ असामाजिक तत्व जुआ खेल रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश देकर आरोपितों को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक देवास सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन कर मुखबिर द्वारा बताए गए दो स्थानों पर दबिश दी गई, जहां कुछ व्यक्ति ताश की गड्डी पर रुपए का दांव लगाकर जुआ खेलते पाए गए। पुलिस को देखकर कुछ व्यक्ति मौके से भागने लगे जिन्हें घेराबंदी कर कुल 5 आरोपितों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 1,370 रुपए नगद, 2 ताश की गड्डी जब्त की गई। आरोपितों के विरूद्ध थाना औद्योगिक क्षेत्र में धारा 13 जुआ अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध विवेचना में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपित-
01. शानू गेहलोद उम्र 28 साल निवासी जवाहर नगर
02. मनोज परमार उम्र 33 साल निवासी दुर्गानगर
03. गुलचरण उम्र 50 साल निवासी राजीव नगर भट्टा
04. शेखर परमार उम्र 25 साल निवासी नवदुर्गा नगर
05. विशाल उम्र 25 साल निवासी दुर्गानगर देवास

सराहनीय कार्य- थाना प्रभारी औद्योगकि क्षेत्र शशिकांत चौरसिया, उनि गोविंद बड़ोलिया, प्रआर लेखराज ठकुरिया, आर नरेन्द्र सिरसाम, अजय साल्वे, सुरेन्द्र, लक्ष्मीकांत शर्मा और अजय जाट की सराहनीय भूमिका रही।

Back to top button