धर्म-अध्यात्म

अनंता परिवार के भंडारे और महाआरती में भक्तों ने मातारानी का लिया आशीर्वाद

Share

 

देवास। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर पूरा देवास भक्तिभाव में सराबोर नजर आ रहा है। आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला रहा है।

चामुंडा कॉम्प्लेक्स परिसर में संस्था अनंता परिवार द्वारा महाआरती और विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। गत दिवस आयोजन में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों सहित हजारों श्रद्धालु एकत्र हुए और मां दुर्गा की महाआरती में शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से अखिल भारतीय बलाई समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार, भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, जिला पंचायत अध्यक्ष लीला अटारिया, वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्रसिंह सेंधव, प्रकाशसिंह ठाकुर बबलू, भाजयुमो प्रदेश मंत्री दीपक बैरागी, पवनसिंह सायल, पप्पी यादव, गुलाबसिंह, अर्जुनसिंह सेंधव, नरेन्द्रसिंह दरखेड़ा, पवनसिंह, रामकुमारसिंह सौरभ डेयरी, अशोक पोरवाल उपस्थित रहे।

इसके साथ ही भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राखी झालानी, पार्षद अकीला अजबसिंह ठाकुर, रितु सवनेर, , भाजपा मण्डल अध्यक्ष मधु शर्मा, समाजसेविका पुष्पलता सोनगरा, सपना भरोसिया,विनीता व्यास, हिना राठौर, मीना भवालकर, अरुणा पटेल, संध्या आचार्य, रश्मि रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने भी उपस्थिति दर्ज कराई। अतिथियों का स्वागत संस्था संयोजक अजय सेंधव, अजबसिंह ठाकुर, दिनेश सांखला ने लाल दुपट्टा से सम्मान किया।

महाआरती के दौरान वातावरण “जय माता दी” के जयकारों से गूंज उठा। मातारानी की महिमा का बखान करते हुए श्रद्धालु भक्तिभाव में सराबोर दिखे। महाआरती के उपरांत अतिथियों ने प्रसाद वितरण किया। फरियाली प्रसाद को हजारों श्रद्धालुओं ने आनंदपूर्वक ग्रहण किया। इस आयोजन में नवरात्रि का उल्लास और मातारानी के प्रति अगाध श्रद्धा स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
Amaltas hospital

Back to top button