डॉ. मुकेश पांचाल वैकल्पिक चिकित्सक संघ देवास जिला अध्यक्ष नियुक्त

देवास। वैकल्पिक चिकित्सक संघ भोपाल के प्रदेश महामंत्री डॉ. दीपक परसैया, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. भालचंद तिवारी, प्रदेश मंत्री अपूर्ण पौराणिक की अनुशंसा पर वैकल्पिक चिकित्सक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ .अभिमन्यु सिंह ने देवास वैकल्पिक चिकित्सक संघ के जिला अध्यक्ष पद पर डॉ. मुकेश पांचाल को नियुक्त किया है।
रचनात्मक संगठन की नीति नियमों के साथ जिला संगठन की कार्यकारणी गठन एवं संगठन विस्तार को गति देने की आशा के साथ बधाई एवं शुभकामनाएं दी। नव नियुक्त वैकल्पिक चिकित्सक संघ जिला अध्यक्ष डॉ. मुकेश पांचाल ने संगठन को आश्वस्त करते हुए जिले के अंतिम पंक्ति के अंतिम वैकल्पिक चिकित्सक को संगठन की नीति नियम की जानकारी देते हुए संगठन से जोड़ने की बात कही।
डॉ. पांचाल के जिला अध्यक्ष बनने, डॉ. भालचंद तिवारी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं डॉ. अरविंद पौराणिक को प्रदेश मंत्री बनाने पर डॉ.जीपी यादव, डॉ. श्याम चौधरी, डॉ. उदयसिंह यादव, डॉ. हीरालाल जाट, डॉ. कमल यादव, डॉ. परितोष विश्वास, डॉ. मिहिर गोस्वामी, डॉ. प्रेमसागर चौहान, डॉ. विजय बेले, डॉ. पवन मंडलोई, डॉ. रोहित मालवीय ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।




