स्पोर्टस

नवीन और मनीषा राष्ट्रीय एथलेटिक प्रतियोगिता के लिए चयनित

Share

देवास। तीसरी नेशनल ओपन एथलेटिक चैंपियनशिप का आयोजन चंडीगढ़ पंजाब में 20 से 22 अक्टूबर तक किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु देवास कॉर्पोरेशन की खिलाड़ी मनीषा का चयन 3000 मीटर स्टीपल चेस हेतु तथा नवीन चौहान का चयन 10000 मीटर दौड़ के लिए किया गया। एसोसिएशन के सह सचिव अनुपम टोप्पो ने जानकारी देते हुए बताया, कि दोनों खिलाड़ी मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। पूर्व में भी मनीषा 3000 मीटर स्टीपल चेस दौड़ में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक तथा खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम में रजत पदक जीत चुकी है। नवीन चौहान राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री में 6 किलोमीटर लंबी दौड़ में रजत पदक जीत चुके है। खिलाड़ियों के चयन पर देवास कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष जितेंद्रसिंह गौड़, सचिव मनोज सिंह, अनुपम टोप्पो, रेणु सिंह, आशीष मसीह, अजयसिंह राठौड़, सुभाष पेंटर आदि ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button