राष्ट्रीय कुश्ती ग्रिपलिंग प्रतियोगिता में मप्र का प्रतिनिधित्व करेंगे कुलदीप यादव

Posted by

wrestling

देवास (राजेश बराना)। राज्य स्तरीय कुश्ती ग्रिपलिंग प्रतियोगिता जबलपुर में 11 से 12 अगस्त तक आयोजित की गई। इसमें देवास जिले के कुलदीप यादव पहलवान का मध्यप्रदेश टीम में चयन हुआ।

वे आगामी 29 अगस्त से 1 सितंबर तक रोहतक हरियाणा में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

चयन होने पर खेल युवा कल्याण विभाग के खेल अधिकारी हेमंत सुवीर, जावेद पठान, यूनुस खान, यशवंत डागोरा और समस्त देवास खेल जगत बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *