सेवा कार्यों में अग्रणी स्काउट शिक्षक यादव का जन्मदिन मनाया

Posted by

dewas news

– शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल शिप्रा में समय-समय पर होते हैं विभिन्न सेवा कार्य

शिप्रा (राजेश बराना)। शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल शिप्रा में शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का भी समय-समय पर संचालन होता है। यहां के शिक्षक सेवा कार्यों में भी अग्रणी है। इन्हीं सेवाभावी शिक्षकों में एक स्काउट शिक्षक राजेश यादव का आज स्कूल परिसर में उत्साह के साथ जन्मदिन मनाया गया।

श्री यादव का जन्म 12 अगस्त 1972 को हुआ था। इस बार 52वां जन्मदिन स्कूल में ही उन्होंने साथी शिक्षकों के साथ मनाया। स्कूल प्राचार्य राजीव सूर्यवंशी ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर श्री यादव ने कहा, कि स्कूल में शिक्षक साथियों ने जन्मदिन को विशेष बनाया है। स्कूल हमारा एक परिवार है। यहां के बच्चे और सभी शिक्षक साथी परिवार के सदस्य हैं। आज अपने जन्मदिन पर निरंतर सेवा के कार्य करते रहने का संकल्प लिया है। सेवा के कार्य में स्कूल स्टाफ का पूर्ण सहयोग प्राप्त होता रहा है। कार्यक्रम में अन्य शिक्षकों ने भी श्री यादव का मुंह मीठा करवाकर पुष्पहार पहनाया। सभी ने उनके स्वस्थ्य जीव की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *