राजनीति

हर घर तिरंगा अभियान एवं तिरंगा यात्रा को लेकर बैठक आयोजित

Share

Har ghar tiranga abhiyan
क्षिप्रा (राजेश बराना)। 11 अगस्त से प्रारंभ होने वाले हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की तैयारी के संदर्भ में भाजपा क्षिप्रा मंडल की बैठक शनिवार शाम 4 बजे आयोजित की गई।

इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, भाजपा क्षिप्रा मंडल अध्यक्ष विश्वास उपाध्याय के मार्गदर्शन में जिला अध्यक्ष ने हर घर तिरंगा लहराने व प्रत्येक मतदान केंद्र पर तिरंगा यात्रा निकालने हेतु आवाह्नन किया।

तिरंगा यात्रा 14 अगस्त को क्षिप्रा नदी घाट से लेकर बरोठा तक निकाली जाएगी। इस अवसर तिरंगा यात्रा के प्रभारी छगन चौधरी, संयोजक सतीश तिवारी, सह संयोजक संजय जावरिया और पदाधिकारीगण, मंडल के समस्त पदाधिकारीगण, समस्त मोर्चा के पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button