धर्म-अध्यात्म

महिला कावड़ यात्रियों ने मनकामेश्वर भोलेनाथ का किया जलाभिषेक

Share
Kavad yatra
Kavad yatra

बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)। चन्द्रकेशर से जल लेकर महिलाओं की कावड़ यात्रा बेहरी पहुंची।

महिलाओं ने नाग पंचमी के अवसर पर चन्द्रकेशर
से जल लेकर पैदल बोल बम के नारे लगाते हुए बेहरी मनकामेश्वर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

विगत कई वर्षों से लगातार महिलाओं एवं बच्चों की कावड़ यात्रा नाग पंचमी के दिन चंद्रकेशर से जल लेकर पैदल बेहरी मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर आती है। यहां जलाभिषेक किया जाता है।

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन माह में बेहरी की महिलाओं, बच्चों ने शाम को 5 बजे मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर जल से अभिषेक किया। सैकडों महिलाएं कावड़ यात्रा में शामिल थी।

कावड़ यात्रा के लिए लखवाड़ा के पूर्व सरपंच गोपाल झाला ने युवा साथियों के साथ लखवाड़ा में चाय-नाश्ता की व्यवस्था की। कावड़ यात्रा की संयोजक ललिता बाई पाटीदार, शांताबाई पाटीदार, गंगा बाई, सुगन बाई पाटीदार, रेखा, मायाश्री, कांताबाई, भगवंता बाई, धापू, शांताबाई, मंजू बाई, रानी पाटीदार, मांगी बाई आदि ने बताया, कि यह यात्रा का आठवां वर्ष है। सभी महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर नाग पंचमी के दिन चद्रकेशर से जल लेकर कावड़ यात्रा निकालती है।

वहीं मंदिर में भजन कीर्तन भी महिलाओं द्वारा किए गए। मनकामेश्वर भोलेनाथ मंदिर के पुजारी पं. हरिश उपाध्याय आरती की गई आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button