नगर निगम

13 अगस्त तक मनाया जाएगा तिरंगा उत्सव, निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा

Share
Nagar nigam dewas
Dewas news

देवास। स्वतंत्रा दिवस के उपलक्ष्य में शासन के निर्देशानुसार 9 से 13 अगस्त तक आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को भव्य स्तर पर मनाये जाने हेतु शुक्रवार को आयुक्त रजनीश कसेरा के द्वारा निगम बैठक कक्ष में बैठक कर तिरंगा यात्रा के अन्तर्गत की जाने वाली गतिविधियों के संबंध मे अधिकारियों से चर्चा की।

तिरंगा यात्रा को उत्सव के रूप मे भव्य स्तर पर मनाये जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। 13 अगस्त तक तिरंगा यात्रा के अन्तर्गत प्रतिदिन अलग-अलग गतिविधि की जाएगी। रूप रेखा तैयार किये जाने के साथ ही आज से ही तिरंगा यात्रा कार्यक्रम आरंभ करने हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button