राजनीति

सयाजी द्वार से नाहर दरवाजा तक मुख्य जुलूस मार्ग पर घातक लटकते विद्युत तारों को ऊंचा उठाने शिवसेना ने दिया कलेक्टर को आवेदन

Share

देवास। शहर में सयाजी द्वार से लेकर नाहर दरवाजा तक लटक रहे घातक विद्युत के तारों को ऊंचा करने हेतु शिवसेना जिला अध्यक्ष सुनील वर्मा ने कलेक्टर ऋषव गुप्ता को आवेदन दिया।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने तत्काल विद्युत विभाग के जिला अधिकारी को जुलूस मार्ग पर लटक रहे घातक तारों को तत्काल ऊंचा करने के निर्देश दिए। जिलाध्यक्ष श्री वर्मा ने बताया, कि कुछ दिनों के बाद में बड़े विभिन्न त्योहार जन्माष्टमी, गोगा नवमी (छड़ी यात्रा), गणेश चतुर्थी विसर्जन जुलूस, नवरात्रि माता विसर्जन जुलूस, जिसमें बड़ी मूर्ति अन्य वाहन निकलने में विद्युत तारों से परेशानी होती है। ऐसे में बड़ा हादसा होने का डर बना रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button