देवास

इंदौर-नेमावर मार्ग के गड्ढे भरने का कार्य शुरू

Share

भाजपा नेता सुनील पुरोहित ने सांसद व संभागायुक्त को अवगत कराया था समस्या से

चापड़ा। लंबे समय से जर्जर इंदौर-नेमावर मार्ग की हालत से आमजन परेशान थे। जगह-जगह बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी और आएदिन दुर्घटनाएं हो रही थीं।

स्थानीय लोगों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए भाजपा नेता सुनील पुरोहित ने पहल की और सड़क की दुर्दशा का मुद्दा खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल तथा उज्जैन संभागायुक्त आशीष सिंह के समक्ष उठाया।

सूत्रों के अनुसार, सांसद पाटिल ने अपने बागली प्रवास के दौरान सड़क निर्माण से संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और तत्काल इंदौर-नेमावर मार्ग पर गड्ढे भरने का कार्य शुरू करा दिया गया।

भाजपा नेता सुनील पुरोहित ने बताया कि वर्तमान में इंदौर से राघौगढ़ तक सड़क मरम्मत का काम लगभग पूरा हो गया है, जबकि नेमावर की ओर से बुधवार से गड्ढे भरने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

पुरोहित ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का आभार व्यक्त किया और कहा कि सांसद पाटिल के प्रयासों से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शीघ्र ही पूरा मार्ग दुरुस्त होकर सुगम यात्रा के लिए तैयार हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button