क्राइम

विद्यालय में तलवार लहराने वाले बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share

सीहोर। पीएमश्री शासकीय उच्चतर विद्यालय परिसर श्यामपुर में घुसकर तलवार लहराने वाले एवं छात्राओं पर कमेंट करने व उनका पीछा करने वाले आरोपितों को पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर गिरफ्तार किया और न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देशानुसार श्यामपुर थाना पुलिस द्वारा श्यामपुर के पीएम श्री शासकीय उच्चतर विद्यालय परिसर में घुसकर तलवार लहराने वाले एवं छात्राओं को परेशान करने वाले आरोपियों को त्वरित कार्यवाही कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

विद्यालय की प्राचार्य द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर बताया गया था कि 24 जुलाई दो लड़के सोहेल व सौरभ शाला परिसर में बाईक पर सवार होकर हाथ में तलवार लेकर आए, तलवार लहराकर बच्चों में भय उत्पन्न करने तथा लड़कियो का पीछा कर उन्हें परेशान करने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए

आरोपियों के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जिला न्यायालय में पेश किया गया। जिला न्यायालय द्वारा आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

यह कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक संध्या मिश्रा, उपनिरीक्षक रामबाबू राठौर, उपनिरीक्षक सुनीति सिंह, प्रधान प्रेमसिंह यादव, राजेश जाटव, भगवान सिंह यादव, अमित नागर, पवन राजपूत, रघुवीर सिंह, महिपाल सिंह, सीताराम वर्मा द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button