राज्य

Sehore पुलिस की जनसामान्य से अपील पुल, पुलिया, रपटा पर जलभराव होने पर पार न करें

Share

– बच्चों को नदी, तालाब, पोखर में नहाने अथवा पिकनिक के लिए जाने से रोकें अभिभावक

सीहोर। जिला पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील करते हुए कहा, कि वह अपने बच्चों को नदी, तालाब, पोखर में नहाने अथवा पिकनिक के लिए जाने से मना करें।

साथ ही नागरिकों से अपील की है कि नदी, नाले, पुल, पुलिया, रपटा पर जलभराव की स्थिति में वहां से गुजरने वाले रास्तों को बाढ़ एवं पानी होने की स्थिति में पार न करें।

पुलिस अधीक्षक श्री अवस्थी ने जिले के समस्त एसडीओपी, थाना प्रभारियों को निर्देश दिये हैं कि अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत आने वाले सभी तालाबों, डेम, नदी, नालों और जल भराव वाले क्षेत्रों पर लगातार निगाह रखें।

बारिश के मद्देनजर पुल, रपटा पर पानी होने की स्थिति में दो पहिया, चार पहिया जीप, कार, बसों को रपटा पार करने से रोकें तथा संभावित रपटों पर बोर्ड व स्टॉपर लगाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button