शिक्षा

स्कूल शिक्षा विभाग के करियर पोर्टल पर उपलब्ध है महत्वपूर्ण जानकारी

Share

– करियर संबंधी 500 से अधिक, 7500 कॉलेज व 1 हजार से अधिक प्रवेश परीक्षा की जानकारी उपलब्ध

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश में स्कूल जाने वाले विद्यार्थी अपनी रूचि के अनुसार करियर विकल्पों का चयन करने के ‍लिये करियर पोर्टल तैयार किया है।

पोर्टल पर 500 से अधिक करियर संबंधी, 7 हजार 500 से अधिक कॉलेज, 1000 से अधिक प्रवेश परीक्षाएं और 750 से अधिक छात्रवृत्तियों की जानकारी उपलब्ध कराई गई है। इससे विद्यार्थी अपनी पसंद का ऑप्शन चुन सकते हैं।
स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षिक एवं कॅरियर के विकल्पों के चयन के ‍लिये करियर कांउन्सिलिंग के क्षेत्र में कार्य कर रही संस्था आईसीएस लखनऊ के साथ अनुबंध किया है।

इस अनुबंध के आधार पर प्रदेश के समस्त विद्यालयों में करियर कांउन्सिलिंग कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। काउंन्सिलिंग एवं गाईडेन्स से संबंधित कौशल विकास के लिये 3 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आयोजित भी किया जा चुका है।

इस कार्यक्रम के लिये प्रत्येक जिले से 2-2 शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में चुना गया है और उन्हें आईसीएस पोर्टल और एप के उपयोग संबंधी आवश्यक प्रशिक्षण दिलाया गया है।

व्यवासयिक पाठक्रम के वोकेशनल ट्रेनर को प्रशिक्षण-
राज्य स्तर पर प्रशिक्षत मास्टर ट्रेनर द्वारा विद्यालय में संचालित व्यवासयिक पाठ्यक्रम वोकेशनल ट्रेनर को प्रशिक्षण दिलाया गया है। व्यवासयिक शिक्षा के अतंर्गत एम्पलॉयबिलिटी के लिये आवश्यक हॉर्ड-सॉफ्ट स्किल के विकास की जानकारी, आईसीएस कॅरियर जीपीएस मोबाइल एप पर पंजीयन के बाद विद्यार्थियों को उनकी रूचि और एप्टीट्यूट के अनुसार कॅरियर से संबंधित विकल्पों की जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button