साहित्य

मनोज दुबे को मथुरा में मिला काव्य सम्मान

Share

सतवास। साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में सम्पूर्ण अंचल को कई बार गोर्वान्वित करने वाले शिक्षक और फ़िल्म गीतकार मनोज दुबे को पिछले दिनों साहित्य के क्षेत्र में दिए जाने वाले योगदान के लिए एवं साहित्य में किए जा रहे उनके कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

मथुरा के सारथी ग्रुप द्वारा दिए गए इस सम्मान को पाकर मनोज दुबे ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, यह सम्मान मुझे और अच्छा काम करने की प्रेरणा देगा।

इस कार्यक्रम में मनोज दुबे ने अपनी प्रसिद्ध रचना” मेरी बेटी स्कूल जा रही है ” का पाठ भी किया। बेटी पर लिखी इस ह्रदय स्पर्शी कविता ने सबको भाव विभोर कर दिया। इस कार्यक्रम के सूत्रधार सारथी ग्रुप के प्रमुख मफतलाल अग्रवाल थे।

पूर्व सांसद ओमपालसिंह निडर, कमलेश दवे सहज, संतोष सागर, सबरस मुरसानी, राहुल शर्मा, प्रेमनारायण साहू, धनपाल धमाका, प्रीति पांडे, वन्दावन राय सरल, कन्हैया राज सहित अनेक साहित्यकार मौजूद थे।

उल्लेखनीय है, कि मनोज दुबे फ़िल्म रायटर ऐसोसिएशन मुंबई के सदस्य भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button