एक पेड़ मां के नाम अभियान में अभिनेता सुनील शेट्टी ने पौधारोपण किया

Posted by

– इंदौर में चलाए जा रहे अभियान की सराहना की
इंदौर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प पर चलाये जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान में आज प्रसिद्ध अभिनेता सुनील शेट्टी भी शामिल हुए। उन्होंने रेवती रेंज में पहुंचकर पौधारोपण किया।

इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर आशीष सिंह, नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, स्मार्ट सिटी के सीईओ दिव्यांक सिंह, महापौर परिषद के सदस्य राजेन्द्र राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण मौजूद थे।

इस मौके पर सुनील शेट्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प पर शुरू हुए एक पेड़ मां के नाम अभियान को अद्भुत बताया। उन्होंने इंदौर में इस अभियान के तहत 51 लाख पौधें रोपे जाने के अभियान की भी सराहना की। उन्होंने कहा, कि इंदौर पूरे देश में क्लिन सिटी के रूप में जाना जा रहा है। यह शहर अब ग्रीन सिटी के रूप में भी अपनी नई पहचान स्थापित करेगा।

मंत्री श्री विजयवर्गीय ने सुनील शेट्टी को अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। वृक्षारोपण कार्यक्रम में बीएसएफ जवान भी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *