• Fri. Mar 28th, 2025

लायंस क्लब ऑफ देवास सिटी की नवीन कार्यकारिणी घोषित

ByNews Desk

Jun 22, 2024
Dewas
Share

देवास। लायंस क्लब ऑफ देवास सिटी की नॉमिनेशन कमेटी द्वारा वर्ष 2024-25 की 14 सदस्यीय कार्यकारिणी का मानोनयन सर्वसम्मति से किया गया।

कार्यकारणी में अध्यक्ष लायन प्रमोद गुप्ता, सचिव लायन मनोज बिंदल, कोषाध्यक्ष लायन अनिल नागर को नियुक्त किया गया। साथ ही उपाध्यक्ष लायन डॉ. प्रकाश गर्ग, सह सचिव लायन उत्सव जोशी, पीआरओ लायन भगवान गोयल, टेमर लायन विशाल अग्रवाल, एवं संचालक मंडल में लायन ओमप्रकाश बंसल, लायन एमके नागर, लायन आरसी पालीवाल, लायन डॉ. अमित चौबे, लायन किरण धूत, लायन रेणू शर्मा को मनोनीत किया गया।

लायन प्रमोद गुप्ता ने बताया, कि लायंस क्लब ऑफ देवास सिटी कई सामाजिक गतिविधियां संचालित करती है। वर्ष 2024-25 में भी मानव सेवा का यह सिलसिला जारी रहेगा।

सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को पूर्व अध्यक्ष लायन औसाफ कुरैशी, लायन एमएल डाबी, लायन डॉ. केके धूत, लायन अशोक जोशी, लायन डॉ. आरसी शर्मा, लायन मांगीलाल अग्रवाल, लायन एसके गुप्ता, लायन राजेश शास्त्री, लायन डॉक्टर योगेश वालिंबे, लायन राधेश्याम सोनी, लायन सुरेश परवाल, लायन प्रहलाद अग्रवाल, लायन एसके अग्निहोत्री ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *