स्वास्थ्य
वैकल्पिक चिकित्सक संघ में डॉ. पौराणिक जिलाध्यक्ष एवं डॉ. चौहान जिला उपाध्यक्ष नियुक्त
![](https://newsoneclick.com/wp-content/uploads/2024/06/AddText_06-12-03.12.36-780x470.jpg)
देवास। वैकल्पिक चिकित्सक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. भालचंद तिवारी के अनुमोदन पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अभिमन्यु सिंह के आदेशानुसार डॉ. अरविंद पौराणिक को देवास जिला अध्यक्ष एवं डॉ. प्रेम सागर चौहान को जिला उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया।
उनसे अपेक्षा की है कि आप सदैव प्रगति के पथ पर अग्रसर रहते हुए अपने पद की गरिमा के अनुरूप संघ के उत्थान एवं प्रचार-प्रसार हेतु अपना बहुमूल्य समय एवं योगदान प्रदान करेंगे। मनोनयन पर डॉ. जीपी यादव, डॉ. उदयसिंह यादव, डॉ. एसके वर्मा, डॉ. केदार वर्मा, डॉ. अनिल चंदेल, डॉ. कमलसिंह यादव, डॉ. मोहन माली आदि ने बधाई दी।