धर्म-अध्यात्म

चारों धाम तीर्थ यात्रा के बाद नगर में निकाली शोभायात्रा

भोलेनाथ व हनुमानजी की वेशभूषा में कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

देवास। भूमि विकास बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक सीताराम सूर्यवंशी सपत्नीक व प्रतिनिधि मंडल के साथ चारों धाम तीर्थ यात्रा पर गए थे। लौटने पर बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा के बाद पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ लकड़ी पूजन, हवन कर महाआरती की। शोभायात्रा का शिवशक्ति क्लब नवदुर्गा उत्सव समिति मेंढकीचक के पदाधिकारियों, धर्मप्रेमियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में भोलेनाथ और हनुमानजी की वेशभूषा में कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। समाजसेवी विक्रमसिंह पानोड़, बसंतीलाल कटारिया, मांगीलाल सोलंकी, गुलाब सोलंकी, मानसिंह चोविसिया, अशोक चोविसिया, मातृशक्ति कलाबाई सोलंकी, रंजना कटारिया, समाजसेवी रणछोड़लाल अस्ताया, संतोष अस्ताया सहित समाजसेवियों ने शाल-श्रीफल, पगड़ी पहनाकर पुष्पमाला से सीताराम सूर्यवंशी का सपत्नीक स्वागत किया।

राजेंद्र सूर्यवंशी, लक्ष्मीनारायण रायजादा सहित सैकड़ों धर्मप्रेमी शोभायात्रा में शामिल हुए। कार्यक्रम पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया गया। सैकड़ों लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ लिया। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र सूर्यवंशी ने किया। आभार बसंतीलाल कटारिया ने माना।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button